Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024छत्तीसगढ़सरगुजा

सरगुजा लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, चिंतामणि महाराज ने बड़े अंतर से जीत हासिल की

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सरगुजा : तीसरे चरण में सात मई को सरगुजा लोकसभा सीट की 8 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ. सरगुजा लोकसभा सीट पर बीजेपी के चिंतामणि महाराज ने 90 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है. चिंतामणि महाराज ने कांग्रेस की युवा नेता शशि सिंह को बड़े अंतर से हराया. इससे पहले यहां शशि सिंह के युवा ब्रिगेड का होने की वजह से जीत की अटकलें लगाई जा रही थी. अंबिकापुर के मतगणना केंद्र में भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच 14 से 20 राउंड में वोटों की गिनती हुई. इस मतगणना में चिंतामणि महाराज ने जीत हासिल की.

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में हुए थे शामिल: चिंतामणि महाराज साल 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था. विधानसभा चुनाव में टिकट कटने की वजह से चिंतामणि महाराज बीजेपी में शामिल हुए थे. बीजेपी ने उस समय चिंतामणि महाराज से लोकसभा चुनाव में टिकट देने का वादा किया था. उसके बाद चुनाव में सरगुजा लोकसभा सीट से उन्हें बीजेपी ने टिकट दिया. चुनाव में चिंतामणि महाराज ने जीत हासिल की.

इसे भी पढ़ें:  सतनामी समाज के साथ हो रहा अत्याचार, 20 फरवरी को सीएम हाउस का करेंगे घेराव: चंद्रशेखर आजाद

आध्यात्मिक गुरु के रूप में है चिंतामणि महाराज की पहचान: चिंतामणि महाराज की पहचान सरगुजा में आध्यात्मिक गुरु के रूप में है. वह इससे पहले सामरी विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं. वह संत गाहिरा गुरू के बेटे हैं. इस वजह से उनका इस क्षेत्र में खासा प्रभाव है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles