Advertisment
महासमुंदछत्तीसगढ़

वंदे भारत ट्रेन पर पथराव : तीन कोचों के शीशे में आई दरारें, पकड़े गए पांच आरोपियों में युवक कांग्रेस नेता का भाई भी शामिल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में वन्दे भारत ट्रेन पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। जिसके कारण ट्रेन के तीन कोच के शीशों में दरार आ गई है। वहीं इस घटना के बाद रेलवे पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक युवक कांग्रेस नेता का भाई है।

दरअसल बागबाहरा रेलवे स्टेशन की है। जहां पर कुछ असामाजिक तत्वों ने वहां से गुजरने वाली वन्दे भारत ट्रेन के पर पथराव कर दिया। जिसके चलते ट्रेन के तीन कोच C2-10 , C4-1,C9-78 के शीशों में  में दरार आ गई है। इस घटना के बाद रेलवे पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी बागबाहरा के ही रहने वाले हैं। रेलवे पुलिस (RPF) ने रेलवे एक्ट 1989 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को रेलवे कोर्ट मे पेश करेगी।

इसे भी पढ़ें:  आंगनबाड़ी में पढ़ने वाली दो साल के बच्ची का गजब का टैलेंट, सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर वायरल, देखकर आप भी हो जायेंगे हैरान
arrested accused
पथराव करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

पत्थरबाजों में कांग्रेस नेता का भाई भी शामिल

रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पत्थरबाजी के आरोपियों में शिव कुमार बघेल, देवेन्द्र चंद्राकर, जीतू तांडी, लेखराज सोनवानी और अर्जुन यादव शामिल हैं। इनमें शिव कुमार बघेल यूथ कांग्रेस के खल्लारी विधानसभा अध्यक्ष ताम्रध्वज बघेल का भाई बताया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles