Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़हत्या

सौतेले बेटे ने बुजुर्ग पिता को उतारा मौत के घाट, कहा- सालों से जमीन विवाद और पत्नी पर थी बुरी नजर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी के सीपत में एक बुजुर्ग की सौतेले बेटे ने चाकू मारकर हत्या कर दी। सालों से चल रहे जमीन विवाद और पत्नी पर बुरी नजर डालने के कारण सौतेलेे बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सीपत क्षेत्र के ग्राम सेलर निवासी कुशल साहू (70 वर्ष) की बुधवार को घर से 3 किमी दूर खेत में लाश मिली थी।  मृतक के शरीर में चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू की, तो पता चला कि मृतक की मंगलीन साहू और सहेली साहू नामक 2 पत्नी हैं।

इसे भी पढ़ें:  कार-बाइक की टक्कर, 2 की मौत:हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार, हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल

सालों से था जमीन विवाद

दरअसल, मृत कुशल साहू ने  वर्ष 2018 में अपनी 25 एकड़ जमीन का बंटवारा किया था। बची हुई 10 एकड़ जमीन में मृतक खुद खेती कर रहा था। मृतक की पहली पत्नी ने बताया कि उसके सौतेला बेटे दीपक साहू ने हत्या की है। घटना के बाद से वह फरार है।

पुलिस की टीम ने जानकारी मिलते ही उसकी तलाश शुरु कर दी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि दीपक साहू शुक्रवार की तड़के सुबह अपने घर आने वाला है। पुलिस की टीम छुपकर उसका इंतजार करने लगी और उसके आते ही गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को हाई कोर्ट में चुनौती, कहा- एजेंसी बलि का बकरा बना रही

पुलिस की पूछताछ में आरोपी दीपक साहू ने कहा कि, जमीन बंटवारे को लेकर पिता से विवाद था। इसके अलावा वह मेरी पत्नी पर भी वह बुरी नजर रखता था, इसलिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से बाइक और एक चाकू बरामद किया है।

आरोपी के खिलाफ 2016 में हुई थी रिपोर्ट दर्ज

दीपक साहू ने बताया कि जमीन बंटवारे का विवाद सालों पुराना है। वर्ष 2016 में पिता कुशल साहू ने जमीन विवाद को लेकर दीपक साहू के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद ने दुश्मनी का रूप ले लिया था। आए दिन उनके बीच विवाद होता था।

इसे भी पढ़ें:  बालोद में बेटे पर पुलिस ने की कार्रवाई तो पिता को लगा सदमा, ब्रेनहेमरेज से मौत, डॉक्टर से मारपीट का है आरोप

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles