Advertisment
छत्तीसगढ़

10 किलो सोने से भरी कार को छोड़ा: लंबी लेन-देन की आशंका, एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में जंगल के रास्ते से करीब 10 किलो सोना (लगभग 7 करोड़ 20 लाख रुपए मूल्य) लेकर आ रही कार को पुलिस चेकिंग पाइंट पर पकड़ने के बावजूद छोड़ दिया। इस गंभीर चूक का खुलासा होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। खैरागढ़ एसपी लक्ष्य शर्मा ने गातापार थाना प्रभारी आलोक साहू, एसआई नंदकिशोर वैष्णव और प्रधान आरक्षक तैजान ध्रुव को तत्काल निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

शनिवार रात गातापार में वाहनों की जांच के लिए बैरियर लगाया गया था। इसी दौरान मध्यप्रदेश से आ रही एक कार को रोका गया। तलाशी में सीट के भीतर से कच्चे सोने के करीब 10 किलो का जखीरा मिला। कार सवारों के पास सोने से जुड़े किसी भी दस्तावेज की मौजूदगी नहीं थी। पूछताछ में यह माल रायपुर के एक बड़े व्यापारी का बताया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि यह सोना महाराष्ट्र से एमपी होते हुए गातापार के जंगल के रास्ते छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था। योजना इसे खैरागढ़ के ग्रामीण इलाकों से होकर रायपुर तक पहुंचाने की थी। गाड़ी का नंबर ट्रेस कर आगे की पड़ताल शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  घर में लगी भीषण आग : गहने, कपड़े, राशन, कैश, कागजात, सब कुछ जलकर खाक

चेकिंग पाइंट पर हुई डील?
मिली जानकारी के मुताबिक, कार को चेक पाइंट में लंबे समय तक रोके रखा गया। इस दौरान कुछ स्थानीय व्यापारी वहां पहुंचे और मामले को दबाने की कोशिश की। थाना प्रभारी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को देने के बजाय मात्र 2 हजार रुपए का चालान काटकर गाड़ी को छोड़ दिया। घटना की भनक लगते ही एसपी लक्ष्य शर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। उन्होंने विभागीय जांच शुरू करने की पुष्टि करते हुए कहा कि शुरुआती तथ्यों से बड़े लेन-देन की आशंका गहरी हो गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मनचले का कारनामा... लड़की की स्कूटी में लगाया GPS Tracker, फिर करता था उसका पीछा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles