Advertisment
छत्तीसगढ़

मातृ शिशु अस्पताल में निकल रहे सांप, सकते में आया स्टाफ, तीन दिन से नहीं कराई जा रही है डिलीवरी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़। रायगढ़ स्थित मेडिकल चाइल्ड हॉस्पिटल (MCH) के ऑपरेशन थियेटर में सांप का निकलना आम हो गया है. आज भी अचानक सपोला (सांप का बच्चा) निकल गया, जिससे पूरा स्टॉफ सकते में आ गया.

दरअसल, मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास स्थित मातृ शिशु अस्पताल (MCH) पहाड़ और जंगल के किनारे बना है. अस्पताल में कभी सांप तो सभी सपोले (सांप के बच्चे) भी देखे जा रहे हैं. आज भी सपोले के निकलने से अस्पताल में हड़कंप मच गया. लगातार सांप निकलने से खतरा देख बीते तीन दिनों से अस्पताल में डिलीवरी नहीं कराई जा रही है.

सांपों की वजह से अस्पताल काम करने वाली नर्सेस अब डर में अपनी ड्यूटी कर रही हैं. हर पल आजू-बाजू इन्हें देखना पड़ता है कि कहीं कोई सांप तो नहीं निकल आया. आलम यह है कि गर्भवती महिलाओं को अब मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:  SECL खदान के ड्रिल मशीन में लगी भीषण आग, देखें Video …

CMHO ने लिया ओटी का जायजा

सांप निकलने से डिलवरी बंद हो जाने की जानकारी स्टाफ नर्सों ने अधिकारियों को दी. इसके बाद जिला एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत अपनी टीम के साथ एमसीएच पहुंचे. अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर को देखने के साथ ही आसपास का मुआयना भी किया. फिलहाल, उन्होंने खिड़कियों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles