Advertisment
Uncategorized

ओडिशा में नंदनकानन एक्सप्रेस ट्रेन पर कई राउंड फायरिंग, मच गया हड़कंप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भुवनेश्वर: ओडिशा में चलती ट्रेन पर फायरिंग हुई है। ट्रेन के ऊपर कई राउंड गोलियां दागी गई हैं। इस घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मामले की जांच में जुटे हुए हैं। ट्रेन नंबर 12816 है।

क्या है पूरा मामला?

ओडिशा में बदमाशों ने नंदनकानन एक्सप्रेस पर गोलियां चलाई हैं। आज सुबह 9.25 बजे ये घटना घटी है। इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब ट्रेन चरंपा रेलवे स्टेशन से रवाना हो रही थी। ट्रेन प्रबंधक से शिकायत मिलने के बाद भद्रक जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  शादी के 10 साल बाद पति-पत्नी निकले भाई-बहन, DNA टेस्ट रिपोर्ट को देखकर सदमे में आया कपल

ये गोलीबारी गार्ड के वैन डिब्बे की ओर की गई थी, जिसमें किसी भी यात्री के बैठने की जगह नहीं थी। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारी अभी भी यह जांच कर रहे हैं कि गोलीबारी किसने की और क्या मकसद था।

रेलवे किस एंगल पर कर रहा जांच?

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) इस मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकारी अभी भी यह पुष्टि करने के लिए काम कर रहे हैं कि क्या घटना में वास्तविक गोलीबारी शामिल थी या फिर ये पत्थरबाजी का मामला है।

बम की खबरों ने उड़ाई थी रेलवे विभाग की नींद

इससे पहले कई दिनों तक अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर बम की धमकी मिली थी। हालही में बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन में बम होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद ट्रेन में बैठे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया था।

इसे भी पढ़ें:  शराब कारोबारी एक ही परिवार के पांच लोगों की कनपटी और सीने में गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के गोंडा में ट्रेन नंबर 12565 बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन में बम की सूचना से खलबली मच गई थी और आरपीएफ और जीआरपी पुलिस की टीम ने डॉग स्क्वाड के साथ ट्रेन की अलर्टनेस के साथ चेकिंग की थी। हालांकि बाद में कुछ भी नहीं मिली और ट्रेन डेढ़ घंटे की देरी के बाद रवाना की गई।

इससे पहले महाराष्ट्र से भी बम की धमकी का मामला सामने आया था। आरोपी को नागपुर से पकड़ा गया था। इस आरोपी ने देशभर के विमानों में बम धमाका होने की अफवाह से खलबली मचा दी थी और केंद्रीय मंत्री सहित देशभर की विमान कंपनियों को ईमेल भेजा था। आरोपी की पहचान जगदीश उईके के रूप में हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  झारखंड में पहली बार तक्षक नाग का रेस्क्यू, उड़ने वाले इस सांप की जानिए खासियत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles