
हाथों में पीएम और उनकी मां की तस्वीर, प्रधानमंत्री को देखकर रोने लगा युवक, फिर PM मोदी ने दिया ऐसा रिएक्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर है. सूरत में उन्होंने एक रोड शो भी किया. PM मोदी की झलक पाने रोड शो में बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े. रोड शो के दौरान भावुक पल भी देखेने को मिला. इस दौरान एक युवक प्रधानमंत्री का बेसब्री से इंतजार कर रहा था. उसके के हाथों में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां हीरा बा की तस्वीर थी, प्रधानमंत्री का काफिला युवक के करीब पहुंचा तब वह फूट-फूटकर रोने लगा. इसे देख प्रधानमंत्री ने रोड शो रोक दिया और उससे से बात की. वहीं एक अन्य दिव्यांग कलाकार ने प्रधानमंत्री को श्री राम मंदिर की एक खूबसूरत पेंटिंग भेंट की.
प्रधानमंत्री शुक्रवार को सूरत पहुंचे थे और वहां सूरत खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान प्रोग्राम का आरंभ किया था. इस दौरान उन्होंने एक रोड शो भी किया, जिसका एक भावुक वीडियो सामने आया है. पीएम मोदी को देखकर सूरत के एक युवक की आंखें भर आईं. वह पीएम मोदी को देखकर फूट-फूटकर रोने लगा.
प्रिय ओम अभिनंदन- PM
प्रधानमंत्री मोदी की जब उस भाव-विह्वल युवक पर नजर पड़ी तो उन्होंने अपने वाहन को रुकवाया और युवक ने जो स्केच पकड़ रखा था. उसे अपने पास मंगवाया. पहले प्रधानमंत्री ने उस स्केच पर अपने हस्ताक्षर किये और फिर उस युवक के पास वापस भिजवा दिया. इस भावुक क्षण में प्रधानमंत्री मोदी ने युवक से बात की. इसके बाद उस युवक ने हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और उनका अभिवादन किया. पीएम मोदी ने युवक की बनाई तस्वीर पर लिखा- प्रिय ओम अभिनंदन’ इसके बाद उस पर अपने हस्ताक्षर किए और तारीख लिखकर युवक को वापस कर दिया.



