Advertisment
Uncategorized

पत्नी को फंदे से लटका देखकर युवक ने भी दी जान, एक साल पहले की थी लव मैरिज

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नवदंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि दोनों की लव मैरिज एक साल पहले ही हुई थी. दोनों के शव अलग-अलग कमरों में लटके मिले.

यमुनानगर में मेजा के मनु का पुरा गांव के रहने वाले दंपति ने फंदे पर लटककर जान दे दी है. बताया जा रहा है कि अरविंद शर्मा उर्फ राजन (26) पिकअप चालक था. लगभग एक साल पहले ही उसने प्रेम विवाह उतराव की दीक्षा (25) से किया था. पत्नी दीक्षा पांच दिन पहले अपने पिता के साथ मायके गई हुई थी. दीक्षा का मायका नई बाजार थाना उतरांव में है.

इसे भी पढ़ें:  शाइना एनसी को 'इम्पोर्टेड माल' कहने पर बढ़ा विवाद, FIR दर्ज होने के बाद अरविंद सावंत ने मांगी माफी

दीक्षा को लेने उसका पति अरविंद शर्मा उसके मायके गया हुआ था और वहां से पत्नी को लेकर लौटा तो घर न आकर उरुवा चौराहे पर किराए के कमरे में ही पत्नी को लेकर रुक गया. रविवार की सुबह दोनों के शव अलग-अलग कमरे में फंदे से लटकते मिले. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो देखा कि कमरा अंदर से बंद था.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles