Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमरायपुर

आरंग मॉब लिंचिंग केस में दूसरी गिरफ्तारी: SIT ने दूसरे आरोपी राजा अग्रवाल को देवरी से पकड़ा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ मॉब लिंचिंग मामले में रविवार को SIT ने दूसरे आरोपी राजा अग्रवाल को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर के देवरी से गिरफ्तार किया है। झलप निवासी राजा एक हफ्ते से छिपा था और भागने की फिराक में था। अब SIT की टीम आरोपी हर्ष मिश्रा और राजा अग्रवाल को घटना स्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रिक्रिएट कराएगी। इससे पहले, शनिवार को आरोपी हर्ष मिश्रा को दुर्ग से अरेस्ट किया गया था।

दरअसल, 7 जून को यूपी के सहारनपुर के 2 युवकों की आरंग में मॉब लिंचिंग में हत्या कर दी गई थी। आधी रात को आरंग थाना क्षेत्र में 3 युवक एक ट्रक में जानवर भरकर ले जा रहे थे। एक पुलिस अफसर के मुताबिक, रास्ते में 10-12 युवकों ने उनका पीछा किया। उन लोगों ने ट्रक को महानदी पुल पर घेर लिया और तीनों युवकों की पिटाई की।

पुल के नीचे महानदी में एक युवक की लाश मिली थी। अगले दिन पुलिस की टीम भी जांच ले लिए पहुंची थी।

क्राइम सीन रिक्रिएट कराएगी पुलिस

इसे भी पढ़ें:  युवा कारोबारी की हत्या, कार में खून से लथपथ मिली लाश, मचा हड़कंप

अब SIT की टीम आरोपी हर्ष मिश्रा और राजा अग्रवाल को घटना स्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रिक्रिएट कराएगी। वारदात के करीब 15 दिन बाद पहली और 16वें दिन दूसरी गिरफ्तारी हुई है। मामले की जांच के लिए रायपुर SSP ने SIT का गठन किया है। स्पेशल जांच टीम का नेतृत्व रायपुर ग्रामीण एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर को सौंपा गया है। इसके अलावा टीम में करीब 14 पुलिस अफसर शामिल हैं।

फिलहाल घटना में और कितने लोग शामिल थे। इसका जवाब पुलिस के पास नहीं है। हालांकि, SIT के अधिकारियों का दावा है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने प्रेमिका को मौत के कुएं में धकेला, हत्या में भाई और पिता ने दियाा साथ

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles