Advertisment
Accident

रियासी सड़क दुर्घटना में एसडीएम राजिंदर सिंह राणा और उनके बेटे की मौत, पहाड़ी मलबे की चपेट में आई गाड़ी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जिले के दरमाड़ी इलाके में शुक्रवार देर शाम हुई एक सड़क दुर्घटना में मौजूदा एसडीएम रामनगर और उनके बेटे की मौत हो गई। बताया जाता है कि जम्मू कश्मीर प्रशासनिक अधिकारी अपनी पत्नी, बेटा-बेटी और अन्य रिश्तेदारों के साथ अपने पुश्तैनी घर थूरू पट्टियां जा रहे थे।

रास्ते में पहाड़ से आए मलबे व पस्सी ने उनको अपनी चपेट में ले लिया। उनकी व उनके बेटे, जिसकी उम्र लगभग छह वर्ष बताई जाती है, को ज्यादा चोट आई। दुर्घटना का पता चलते ही पुलिस पार्टी और लोग मौके पर पहुंचे। सभी को सीएचसी दरमाड़ी में लाया गया। वहां पर राजिंदर सिंह व उन के बेटे को मृत घोषित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  चलते लोडर से कार में घुसी लोहे की रॉड, हादसे का वीडियो रोंगटे खड़े कर देगा!

दुर्घटना में घायल लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। राजिंदर सिंह जेकेएस बैच 2010 अधिकारी थे और जिला सूचना विभाग के अधिकारी के अलावा अन्य पदों पर रहे थे। वह एक बांसुरी वादक थे और अपनी बांसुरी की धुन पर गाने भी गाते थे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles