Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

सौम्या चौरसिया की मुश्किलें बढ़ीं : गिरफ्तारी के बाद 10 दिन के लिए EOW की कस्टोडियल रिमांड में भेजी गईं

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोयला घोटाले में जेल में बंद राज्य प्रशासनिक सेवा की अफसर सौम्या चौरसिया की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अब सौम्या चौरसिया को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में EOW ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर EOW ने रायपुर विशेष कोर्ट में पेश किया, जहां से 10 दिनों की कस्टोडियल रिमांड मिली है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कोयला घोटाले में जेल में बंद पूर्व CM की डिप्टी सेक्रेटरी रहीं सौम्या चौरसिया को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में EOW ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश निधि शर्मा की कोर्ट में पेश किया गया। विशेष अदालत ने सौम्या चौरासिया को 10 दिनों के लिए EOW के कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें:  कबीर नगर इलाके में रायपुर पुलिस ने मारा छापा, 100 सदस्यीय टीम ने की कार्रवाई, 1 आरोपी गिरफ्तार

सौम्या, रानू और समीर पर दर्ज हैं तीन FIR  

मालूम हो कि, इसी साल 2 जुलाई को निलंबित IAS रानू साहू और समीर विश्नोई के साथ ही सौम्या चौरसिया के खिलाफ 3 नई FIR दर्ज की गई थी। सौम्या पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। अब इसी केस में पूछताछ होगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles