
अभनपुर। एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति को मुलाहिजा के लिए पुलिस वाहन में बिठाए जाने पर बिफरे ग्रामीणों ने पुलिस आरक्षक पर हमला कर दिया. यहां तक बीच-बचाव के लिए आए पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है.

ग्रामीणों को रोके जाने पर उन्होंने गालीगलौच करते हुए आरक्षक रामरतन साहू मारपीट करना शुरू कर दिया. इससे रामरतन के बाएं गाल व बाएं हाथ के बीच की उंगली में चोट आने के साथ-साथ उसकी वर्दी भी फट गई. इतना ही नहीं बीच-बचाव करने आए आरक्षक नवीन निर्मलकर और हुलास साहू के साथ भी ग्रामीणों ने धक्का-मुक्की की. मामले में रामरतन साहू की रिपोर्ट पर थाना गोबरा नवापारा में आरोपियों के विरुद्ध IPC की धाराओं 186, 294, 332, 34, 353 और 506 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.



