Advertisment
छत्तीसगढ़

सिनेमा हॉल में डाका: पुष्पा-2 की 1.34 लाख कमाई गार्ड को बंधक बनाकर चोर ले गए

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग. छत्तीसगढ़ की सभी सिनेमा टॉकीज पुष्पा 2 की वजह से हाउस फुल चल रहे हैं. भीड़ का फायदा उठाकर दो नकाबपोश लुटेरे भिलाई के मुक्ता मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल से पुष्पा 2 फिल्ट की कमाई का सारा पैसा 1 लाख 17 हजार लूटकर फरार हो गए. अपने साथ सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी ले गए. बदमाशों ने गार्ड से मारपीट की और गर्दन पर चाकू अड़ाकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मामला दर्ज केस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

रविवार-सोमवार देर रात 2 बजे तक लास्ट शो छूटा. इसके बाद वहां का स्टाफ टॉकीज को बंद कर घर चला गया. वहां सुरक्षा के लिए एक गार्ड की ड्यूटी लगाई गई थी. सोमवार तड़के करीब 4 बजे बाइक पर 2 नकाबपोश लड़के आए. इस दौरान दोनों सीधे सिनेमा घर के अंदर घुस गए. वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड नोहर देवांगन ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने उसकी पिटाई कर दी. फिर उसकी गर्दन पर चाकू अड़ाया और उसके पास से लॉकर की चाबी ली. वहां से 1 लाख 17 हजार रुपए लूटकर लुटेरे फरार हो गए.

इसे भी पढ़ें:  शहर के ISA OYO होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने मारी रेड, इस हालत में मिले ग्राहक के साथ 2 लड़की

मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

वारदात के बाद सुबह जब टॉकीज का स्टाफ ड्यूटी पर पहुंचा तो देखा की सिनेमा हॉल का दरवाजा खुला है. फिर उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर से गार्ड चिल्लाते हुए निकला. उसने पूरी हकीकत बताई। इसके बाद स्टाफ ने मैनेजर दीपक कुमार को फोन कर बुलाया. मैनेजर ने पुरानी भिलाई थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है. छावनी CSP हरीश पाटिल ने बताया कि लुटेरे टॉकीज में लगे CCTV कैमरों का DVR निकालकर ले गए हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles