Advertisment
धमतरीछत्तीसगढ़

सड़क हादसा : ट्रेनिंग से लौट रहे जवानों की बस ट्रक से टकराई, 14 घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

धमतरी। ट्रेनिंग पूरी कर वापस सुकमा लौट रहे महिला व पुरुष आरक्षकों से भरी बस सामने जा रहे ट्रक के पीछे टकरा गई। इस घटना में 14 महिला व पुरुष आरक्षक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सुकमा जिला पुलिस बल के 20 महिला व पुरुष आरक्षक माना के पुलिस ट्रेनिंग सेन्टर में 15 दिन के प्रशिक्षण में गए थे। प्रशिक्षण पूरा कर सुकमा के महिला व पुरुष आरक्षक बुधवार को माना कैम्प से सभी दीप ट्रैव्हल्स की बस क्रमांक सीजी 08 एम 0563 में सवार होकर अपने जिला लौट रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक की मौत, ट्रेनिंग सेंटर में मचा हड़कंप

बस नेशनल हाईवे से होते हुए धमतरी की तरफ बढ़ रही थी। इसी दौरान धमतरी पहुंचने से पहले ग्राम संबलपुर के पास बस चालक सामने जा रहा आंध्रप्रदेश पासिंग ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। इसी ओवरटेक के चक्कर में तेज रफ्तार बस सामने जा रही ट्रक के पीछे टकरा गई। इस घटना में बस के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। वहीं बस में सवार अधिकतर पुलिस आरक्षक घायल हुए हैं। जिसमें 14 महिला व पुरुष आरक्षकों को ज्यादा चोट आई है। घायलों में तीन को गंभीर चोट लगी है।

इनको लगी है चोट

इस घटना में बस में सवार महिला आरक्षक पूर्णिमा कोडोपी, स्वाति दीप, धनेश्वरी ध्रुव, बेक्का सुकड़ा, कट्टम रमेश, सोयाम हीरा, पोडयम हिडमा, कोरेनेलिया, बिंदेश्वरी नेताम, टुकेश्वरी नाग, माडवी मंगली, नूतन कुंजाम व प्रधान आरक्षक उत्तम दीवान घायल हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में पहली बार रायपुर AIIMS में नार्को-टेस्ट की सुविधा:3 दिन के अंदर मिलेगी रिपोर्ट

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles