Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

12वीं बोर्ड द्वितीय मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी : छात्राओं ने मारी बाजी, द्वितीय मुख्य परीक्षा में 32.59% पास

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड द्वितीय मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपने रिजल्ट का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। जारी परिणाम के अनुसार हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य परीक्षा में 32.59 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 33.47 और बालकों का 31.75 प्रतिशत रिजल्ट आया है।

दरअसल माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा में  वर्ष 2024 में कुल 37,578 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें से 35,616 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 18,250 बालक तथा 17,366 बालिकायें शामिल हुई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले कुल 35,615 परीक्षार्थियों के रिजल्ट आ गए हैं। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 11,609 है। यानी  कुल 32.59 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर से बड़ी खबर: गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी के तालाब में मिली लापता युवक की लाश, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

छात्राओं ने मारी बाजी 

घोषित परीक्षा परिणाम के अनुसार छात्राओं का रिजल्ट 33.47 प्रतिशत है, वहीं छात्रों का रिजल्ट 31.75 प्रतिशत है। परीक्षा परिणाम घोषित परीक्षार्थियों में फर्स्ट डिवीजन में पास परीक्षार्थियों की संख्या 3,033 (8.52 %) है, सेकंड डिवीजन में पास परीक्षार्थियों की संख्या 7,823 (21.96%) है और थर्ड डिवीजन में पास परीक्षार्थियों की संख्या 752 (2.11 प्रतिशत) है। 1 परीक्षार्थी पास श्रेणी में पास हुए है। 1 परीक्षार्थी के परिणाम को नकल प्रकरण में रोका गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles