Advertisment
छत्तीसगढ़

ईको वैन की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत , रक्षाबंधन की खुशियां बदली मातम में

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गरियाबंद।  इस वक्त गरियाबंद जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यहा एक सड़क हादसे में बाईक सवार पति और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई वही दो साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे ईलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार शाम 05 बजे पांडुका जतमई मार्ग की है। फिलहाल पुलिस शव पंचनामा कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक धमतरी जिले के ग्राम बरना निवासी मनोज पटेल की पत्नी मनीषा रक्षाबंधन पर अपने मायके रायपुर आई थी जिसे लेकर मनोज पटेल अपनी बहन के घर राखी बंधवाने उसके ससुराल खट्टी गांव जा रहा था इसी दौरान पांडुका जतमई मार्ग पर ईको वैन ने उनकी बाईक को जबरजस्त टक्कर मार दी।

इसे भी पढ़ें:  सुरेश चंद्राकर के खिलाफ राज्य सरकार ने की एक और बड़ी कार्रवाई, ठेका रजिस्ट्रेशन किया रद्द

इस हादसे में पति और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई वही दो साल की मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ईको वैन के चालक सहित वैन में बैठे सभी लोग वाहन को छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस वैन को कब्जे में लेकर विवेचना में जुट गई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles