Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

रायपुर के व्यापारी से हुई 75 लाख की ठगी, अपनाया ठगी का नया तरीका

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. राजधानी के एक को एक साल पहले हैदराबाद भेजे गए माल का भुगतान नहीं मिला. कारोबारी को पता चला कि जिन कंपनियों को उसने माल भेजा था, वहां से उनके एक कारोबारी संपर्क रखने वाले ने फर्जी बिल बनाकर खुद ही रकम वसूल कर ली है. अधिवक्ता के जरिये नोटिस भेजे जाने के बाद संबंधित कंपनियों ने एजेंट को भुगतान कर देने की जानकारी सबूतों के साथ दी. इसके बाद कारोबारी पुलिस के पास पहुंचा. पुलिस ने सिविललाइंस इलाके में महामाया फूड्स एंड ग्रॅस प्राइवेट नामक फर्म चलाने वाले शुभम गोयल की रिपोर्ट पर धोखाधड़ी के आरोप में जुगल किशोर तोसनीवाल एवं कोमल तोसनीवाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. ये भुगतान आटा-मैदा का था और ये दोनों भी आटा-मैदा के कारोबारी बताए गए हैं.

इसे भी पढ़ें:  प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पांव पखारकर 651 धर्मान्तरित परिवारों की कराई सनातन धर्म में वापसी

रिपोर्ट के मुताबिक महामाया ग्रेस का अम्बिकापुर में गोदाम है. कारोबारी ने पूर्व परिचित जुगल किशोर के कहने पर कारोबारी संबंध होने के कारण हैदराबाद की फर्मारें को करीब 75 लाख रुपए का माल भेजा. बाद में पता चला कि जुगल किशोर द्वारा फर्जी बिल बनाकर पैसा वसूल कर गबन कर लिया गया है.

साजिश करके कंपनी को नुकसान पहुंचाने का आरोप

हैदराबाद के कारोबारियों से इस बात की जानकारी मिलने पर पुलिस से शिकायत की गई. आरोप है कि जुगल किशोर तोसनीवाल व उसकी पत्नी कोमल तोसनीवाल द्वारा साजिश करके विभिन्न कम्पनियों के नाम पर आर्डर देकर आटा एवं मैदा मंगाया गया. महामाया फूड्स के नाम पर फर्जी बिल बनाकर कम्पनियों से पैसा वसूल किया गया. पुलिस ने एफआईआर के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें:  पूर्व प्रांत प्रचारक शांताराम जी का निधन: मुख्यमंत्री साय, डॉ. रमन समेत अनेक भाजपा नेता पहुंचे श्रद्धांजलि देने

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles