Advertisment
Uncategorized

शेयर मार्केट से राहुल गांधी हर महीने कर रहे बंपर कमाई, जबरदस्त बढ़ा मुनाफा, सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की नई रिपोर्ट सामने आ चुकी है। रिपोर्ट में हिंडनबर्ग ने दावा किया है कि SEBI चेयरमैन माधबी पुरी बुच  की अडानी मनी साइफनिंग घोटाले  में इस्तेमाल की गई अस्पष्ट ऑफशोर संस्थाओं में हिस्सेदारी थी। इसी कारण सेबी ने अडानी ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर चल रहे आरोप प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी  ने शेयर मार्केट में कई कंपनियों में निवेश किया हुआ है। राहुल के पास 24 कंपनियों के शेयर हैं. इनमें से 20 फायदे और 4 नुकसान में चल रहे हैं। पिछले 5 महीने में उन्हें जबरदस्त मुनाफा हुआ है। कांग्रेस नेता इन शेयरों से हर महीने बंपर कमाई कर रहे हैं। वह हर महीने 9 लाख रुपये से भी ज्यादा कमा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  बेटी को बचाने पिता 3 भालुओं से भिड़ा, हालत गंभीर, तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गया था परिवार

भले ही पीएम नरेन्द्र मोदी के कट्टर आलोचक हों लेकिन, उनके तीसरी बार पीएम बनने के बाद राहुल गांधी की जेबें भरती जा रही हैं। वह हर महीने 9 लाख रुपये से भी ज्यादा कमा रहे हैं। पिछले 5 महीने में राहुल गांधी को अपने पोर्टफोलियो से 46.49 लाख रुपये की कमाई हो चुकी है।

राहुल गांधी के पास इन कंपनियों के है शेयर स्टॉक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 15 मार्च, 2024 को राहुल गांधी का पोर्टफोलियो 4.33 करोड़ रुपये था। यह आंकड़ा 12 अगस्त को 4.80 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। राहुल गांधी के पास एशियन पेंट्स, बजाज पेंट्स, बजाज फाइनेंस, दीपक नाइट्रेट, डिवीज लैब्स, जीएमएम फोडलर, हिंदुस्तान यूनीलिवर, इंफोसिस, आईटीसी, टीसीएस, टाइटन, ट्यूब इंवेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया और एलटीआई माइंडट्री समेत 24 शेयर्स हैं। विश्लेषण के अनुसार, फिलहाल उनके पोर्टफोलियो में से एलटीआई माइंडट्री, टीसीएस, टाइटन और नेस्ले इंडिया के शेयर ही नुकसान में चल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन ब्लू स्टार की 40वीं बरसी: खालिस्तानी नारों से गूंजा गोल्डन टेंपल, भिंडरावाले के पोस्टर लहराए गए

कांग्रेस नेता के पास मौजूद छोटी कंपनियों के शेयरचर्चा में हैं

राहुल गांधी के पोर्टफोलिओ में कई छोटी कंपनियों के शेयर भी हैं। इनमें वेर्टोज एडवरटाइजिंग और विनायल केमिकल्स जैसी कंपनियां शामिल हैं। इनमें से वेर्टोज एडवरटाइजिंग बहुत चर्चा में रही है। उनके पास कंपनी के 260 शेयर थे। हालांकि, स्टॉक स्प्लिट और बोनस की वजह से अब उनके पास 5200 शेयर हो गए हैं।

हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर पीएम मोदी पर साधा निशाना

हिंडनबर्ग रिसर्च की नई रिपोर्ट को लेकर  कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी की भी प्रतिक्रिया आई है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सेबी ने अपने चीफ के खिलाफ लगे गंभीर आरोपों से समझौता किया है। उन्होंने निवेशकों से जुड़े पैसे लेकर सवाल भी पूछे। वहीं पीएम नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब बिल्कुल साफ हो गया है कि प्रधानमंत्री जेपीसी जांच से इतने डरे हुए क्यों हैं और इससे क्या खुलासा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:  एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की आंखें हुईं खराब, दर्द से बेहाल Actress बोलीं- ‘लेंस लगाते ही मुझे दिखना हुआ बंद… बहुत तकलीफ से गुजर रहीं हूं

राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में जो तीन सवाल दागे, वे इस प्रकार हैं: सेबी अध्यक्ष माधबी पुरी बुच ने अभी तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया? अगर निवेशक गाढ़ी कमाई खो देते हैं, तो किसे जवाबदेह ठहराया जाएगा…पीएम मोदी, सेबी अध्यक्ष, या गौतम अडानी? बेहद गंभीर आरोपों के सामने आने के बाद क्या अब सुप्रीम कोर्ट एक बार फिर इस मामले में स्वतः संज्ञान लेगा?

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles