Advertisment
राजनीति

प्रियंका गांधी का फिर दिखा ‘फिलिस्तीन प्रेम’, जिस बैग को लेकर संसद पहुंचीं उस पर लिखा था ‘Palestine’

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का ‘फिलिस्तीन प्रेम’ एक बार फिर से देखने को मिला है। लोकसभा सांसद, जिस बैग को लेकर संसद पहुंचीं थी, उस पर Palestine लिखा हुआ था। इस बैग के जरिए एक बार फिर प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन को लेकर संदेश देने की कोशिश की है और वो फिलिस्तीन के समर्थन में हैं।

ऐसा पहली बार नहीं कि प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन का समर्थन किया है। हाल ही में भारत में आए फिलिस्तीन के राजदूत Abed Elrazeg Abu Jazer से उन्होंने मुलाकात की थी। फिलिस्तीनी राजदूत ने प्रियंका गांधी को वायनाड लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी थी।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में फेक वोटर्स के पोस्टर-बैनर लगे

इस मुलाकात में प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन के साथ अपना समर्थन साफ तौर पर झलकाया था। उन्होंने आजादी हासिल करने के लिए फिलिस्तीनी लोगों के संघर्ष के लिए अपने समर्थन की बात कही थी। उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही फिलिस्तीनी हितों के लिए जी रही हैं और इसके न्याय में यकीन रखती हैं।

फिलिस्तीनी राजदूत से मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी हमास और इजराइल के बीच छिड़े युद्ध में फिलिस्तीन के साथ खड़ी साफ नजर आई थी। उन्होंने मीटिंग के दौरान गाजा में चल रही इजराइली सेना की कार्रवाइयों की निंदा की और क्षेत्र में हो रहे विनाश और तबाही के लिए दुख जताया था।

इसे भी पढ़ें:  सावरकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामला: पुणे की स्पेशल कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गांधी को मिली जमानत

इजराइल पर निशाना साधा था

इस साल अक्टूबर में हमास और इजराइल के बीच शुरू हुई जंग को 1 साल पूरे होने पर भी प्रियंका गांधी ने इजराइल पर निशाना साधा था। गाजा में बढ़ती मौतों के बीच प्रियंका ने इजराइल पर हमला बोला था और गाजा पर हर अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। कांग्रेस सांसद ने कहा था, गाजा में 7,000 लोगों की हत्या के बाद भी और हिंसा का सिलसिला नहीं रुका है। इन 7,000 लोगों में से 3,000 मासूम बच्चे थे। हालांकि, वायनाड में चुनाव लड़ते समय भी लगातार प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन का मुद्दा उठाया है।

इसे भी पढ़ें:  BIG BREAKING: राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे उम्मीदवार, कांग्रेस का ऐलान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles