Advertisment
छत्तीसगढ़

गौ तस्करी पर पुलिस का शिकंजा : पिकअप से 8 गौवंश को किया बरामद, नाबालिग समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में गौवंशो से भरी पिकअप पकड़ाई है. गौ सेवकों की सतर्कता से 8 गायों को सुरक्षित बचा लिया गया. बताया जा रहा है कि इन मवेशियों को पिकअप में भरकर बूचड़खाना ले जाने की तैयारी थी. इस मामले में पुलिस ने नाबालिग सहित 2 आोरपियों को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के मुताबिक, शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे गौ सेवक गुढ़ियारी के अध्यक्ष आदित्य यादव को गायों को पिकअप वाहन से कत्लखाने ले जाने की सूचना मिली थी. इस आधार पर आदित्य ने अन्य साथी सोहन निषाद, जागेश्वर विश्वकर्मा, योगेश वर्मा को बुलाया और रिंग रोड नंबर 3 के आमासिवनी ओवर ब्रिज के पास वाहन को रोकने की योजना बनाई.

इसे भी पढ़ें:  रायपुर सड़क हादसा : तारपोंगी के पास ट्रेलर से टकराई बाइक, दबंग दुनिया के संपादक आनंद प्रकाश दीक्षित की मौके पर मौत

जैसे ही वाहन आई, गौ सेवकों ने उसे रोक लिया. वाहन चालक मौके से कूदकर फरार हो गया. पिकअप वाहन में मौजूद दो व्यक्तियों ने अपना नाम रोहित कुमार जांगड़े (निवासी मोखली, थाना आरंग) और धीरज (निवासी भखारा, थाना भखारा) बताया. पिकअप वाहन में आठ नग मवेशी अमानवीय ढंग से ठूंसे हुए मिले. गौ सेवकों ने मवेशियों समेत पिकअप वाहन को विधानसभा थाना पहुंचाया और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. शिकायत में बताया गया कि वाहन चालक का नाम माखन साहू है, जो भखारा गांव का रहने वाला है.

सख्त कार्रवाई की मांग

आदित्य यादव ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर गौवंश की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें:  धर्म, परंपरा और सामाजिक मान्यताओं को तोड़कर मजबूर बेटियों ने दिया पिता के शव को कन्धा, पूरी की अंतिम संस्कार की रस्म

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles