
बीजेपीलोकसभा चुनाव 2024वाराणसी लोकसभा सीट
नामांकन करने पहुंचे PM मोदी, शाह-राजनाथ-चंद्रबाबू नायडू-चिराग समेत ये दिग्गज मौजूद
लोकसभा चुनाव 2024 के लिहाज से आज का दिन बेहद खास है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन करेंगे. उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और एनडीए गठबंधन के कई नेता मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री सबसे पहले बनारस के दशाश्वमेध घाट पर जाएंगे और 10 बजे के आसपास काल भैरव मंदिर के दर्शन करेंगे.
पीएम मोदी के जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक करीब 10.45 बजे नामांकन से पहले वह एनडीए नेताओं के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद 11:40 बजे प्रधानमंत्री वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन करेंगे. नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पीएम मोदी झारखंड रवाना हो जाएंगे.



