Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़भिलाई

चलती ट्रेन से यात्री गिरा, RPF के प्रधान आरक्षक ने दौड़कर बचाई जान; हादसा CCTV में हुआ कैद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भिलाई के पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से यात्री के गिरने का वीडियो सामने आया है। गनीमत ये रही कि वहां तैनात RPF के प्रधान आरक्षक SK तिवारी ने बिना देरी किए दौड़कर ट्रेन के नीचे जाते यात्री को पकड़ा और अपनी तरफ खींच लिया।

RPF से मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार शाम पावर हाउस रेलने स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 की है। बिलासपुर के शुभम बिहार कॉलोनी निवासी परमेंद्र पांडेय पावर हाउस रेलवे स्टेशन में गाड़ी संख्या 12853 अमरकंटक एक्सप्रेस का इंतजार कर रहा था। अमरकंटक एक्सप्रेस दुर्ग से चलकर शाम 6.42 बजे भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पहुंची और 6.42 बजे छूट गई।

ट्रेन से फिसल कर काफी दूर झूला फिर गिरा नीचे
ट्रेन से फिसल कर काफी दूर झूला फिर गिरा नीचे

दौड़कर ट्रेन में चढ़ते समय गिरा

इसे भी पढ़ें:  करमा त्योहार मनाने के दौरान विवाद, पति की हत्या कर कुएं में फेंक दिया शव

ट्रेन को चलता देख परमेंद्र समान लेकर दौड़ा और ट्रेन में चढ़ने लगा, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और ट्रेन के बगल से गिर गया। इससे पहले की वह प्लेट फार्म और ट्रेन के गैप में फंसकर ट्रेन की ट्रक में पहुंचता ड्यूटी पर उपस्थित प्रधान आरक्षक एस के तिवारी ने उसे देख लिया। तिवारी ने तुरंत दौड़ लगाई और उसे पकड़कर अपनी तरफ खींच लिया।

एक सेकंड की भी देरी होती तो जा सकती थी जान

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि एक सेकंड की भी देरी होती तो परमेंद्र ट्रेन के नीचे आ जाता है, लेकिन आरपीएफ जवान ने उसकी जान बचा ली। परमेंद्र काफी घबरा गया था। रेलवे स्टॉफ ने उसे रूम में बैठाया और पानी पिलाया। इसके बाद थोड़ी देर वहीं रेस्ट करने के उसे दूसरी ट्रेन में बैठाकर बिलासपुर के लिए रवाना किया।

युवक को बचाने के लिए एक यात्री और टीटी भी दौड़े
युवक को बचाने के लिए एक यात्री और टीटी भी दौड़े

वायरल हो रहा CCTV फुटेज

इसे भी पढ़ें:  5 साल की मासूम से दुष्कर्म: चॉकलेट खिलाने के बहाने बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने आरोपी नानी-पोते को गिया गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन में हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि यात्री कैसे ट्रेन से लटका हुआ आया। वो जैसे ही ट्रेन से नीचे गिरा पास खड़े युवक और टीटीई ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पकड़ने वाला युवक भी गिर गया।

वहीं तुरंत RPF के जवान ने यात्री का हाथ पकड़ा और उसे अपनी तरफ खींच लिया, इससे उसकी जान बच गई। इससे उस जवान की काफी प्रशंसा हो रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles