Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत, जनप्रतिनिधियों ने पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा।  राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की औपचारिक शुरुआत हो गई। जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता मिरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जिले के उपार्जन केंद्रों में पहुंचकर तौल मशीन और बांट की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उपस्थित किसानों को माल्यार्पण कर सम्मानित भी किया गया, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

उपस्थित प्रमुख अधिकारियों में एसडीएम अकलतरा सुमित बघेल, खाद्य अधिकारी कौशल साहू, तथा तहसीलदार वृंदा दूज राम शामिल रहे।

किसानों में उत्साह, खरीदी केंद्रों में व्यापक इंतजाम

धान खरीदी शुरू होते ही जिलेभर के किसानों में उत्साह देखने को मिला है। जिला प्रशासन के अनुसार जिले की सभी 101 समितियों और 129 उपार्जन केंद्रों में खरीदी व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  स्विमिंग पूल में बच्ची को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाने की बजाय संचालक बनाता रहा वीडियो

इन केंद्रों में— पेयजल सुविधा, किसानों के बैठने हेतु शेड, शिकायत पेटी, साफ-सफाई, बारदाने की उपलब्धता जैसी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।

अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारियों ने विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने— बारदाना उपलब्धता, टोकन वितरण, तौल व्यवस्था, किसानों की सुविधाएँ जांचते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला प्रशासन ने किसानों को आश्वस्त किया है कि धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी तरीके से संचालित की जाएगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles