Advertisment
छत्तीसगढ़

डेढ़ साल के मासूम हिमांशु की नहर में मिली लाश, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम टिकारी निवासी डेढ़ वर्षीय मासूम हिमांशु यादव, जो बुधवार दोपहर अचानक घर से लापता हो गया था, उसका शव शुक्रवार सुबह 15 किलोमीटर दूर नहर में मिला। बुधवार को घर के पीछे खेलते-खेलते गायब हुए मासूम की तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार जुटी हुई थी।

परिजनों ने शुरुआत में नहर किनारे बच्चे का ब्रश पाया था, जिसके बाद उसके डूबने की आशंका गहराई। गुरुवार को खारंग जलाशय से निकली नहर में बकरकुदा और डगनिया तक करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली और अंधेरा होने पर ऑपरेशन रोकना पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  शराब घोटाला मामला : चैतन्य बघेल जेल में मनाएंगे दिवाली, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा

शुक्रवार सुबह पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम केवतरा में ग्रामीणों ने नहर की झाड़ियों में फंसे एक बच्चे का शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाया, जिन्होंने शव की पहचान लापता हिमांशु के रूप में की। मासूम की लाश 15 किलोमीटर दूर मिलने से परिजन बदहवास हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles