Advertisment
सूरजपुरछत्तीसगढ़

शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने प्रेमिका को मौत के कुएं में धकेला, हत्या में भाई और पिता ने दियाा साथ

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सूरजपुर। जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा घटना बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के रामनगर का है, जहां प्रेमी ने शादी का दबाव बना रही प्रेमिका की पिटाई करने के बाद कुएं में धकेलकर मौत के घाट उतार दिया. इस वारदात को अंजाम देने में युवक के भाई और पिता का भी सहयोग रहा.

सूरजपुर एडिशनल एसपी संतोष महतो ने बताया कि थाना बिश्रामपुर में लखन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी लड़की पूजा सिंह एक दिन पहले गांव में निकली कलश यात्रा में शामिल हुई थी. इस बीच गांव के महेंद्र सिंह ने अपने घर में बुलाया और भाई और पिता के साथ पिटाई की.

इसे भी पढ़ें:  स्कूटी लेकर मोमोज़ दुकान में घुसी महिला, देंखे हादसे का लाइव वीडियो

इसके बाद भी मन नहीं भरा तो लड़की को पीटते हुए तीनों उस उसके घर ले गए, जहां लड़ाई-झगड़ा करते हुए घर के बगल में स्थित कुएं में धकेलकर भाग निकले. घटना के दौरान लड़की के घर में कोई पुरुष नहीं था, वहीं रात में अंधेरा होने की वजह को कोई लड़की को नहीं बचा पाया. घटना के बाद पहुंचे पिता ने अगले दिन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.

पुलिस की पड़ताल में पाया गया कि पूजा सिंह का महेंद्र सिंह से प्रेम प्रसंग था. महेंद्र सिंह पर पूजा शादी के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन महेंद्र सिंह शादी नहीं करना चाह रहा था. ऐसे में कलश यात्रा के दौरान पूजा को घर में बुलाकर महेंद्र ने अपने पिता और भाई के साथ पिटाई करने के बाद लड़की के घर के बगल के कुएं में धकेल कर उसे मौत के घाट उतार दिया. मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी महेंद्र सिंह के साथ उसके भाई सत्येंद्र सिंह और उसके पिता सूबे सिंह को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें:  डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके सस्पेंड, महिला आरक्षक से यौन शोषण, जबरन गर्भपात और धोखाधड़ी के थे गंभीर आरोप

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles