
युवती की बनाई अश्लील फोटो, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, तस्वीर लौटने के बहाने बुलाया, कर दिया ये बड़ा कांड
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर के लार्डगंज थाने में एक लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके साथ एक लड़के ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। लड़की ने शिकायत में बताया कि, आरोपी युवक ने पहले तो उसकी एक तस्वीर खींची और फिर उस तस्वीर को आपत्तिजनक हालत में बनाते हुए उसे ब्लैकमेल किया। फिर उसी फोटो को वापस करने के बहाने उसे अपने पास बुलाया और फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
लड़की की रिपोर्ट पर लार्डगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक और पीड़िता की दोस्ती कुछ समय पहले ही हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक स्थान पर फोटो भी खींची थी। इस फोटो के सहारे आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था। फोटो को सार्वजनिक करने की बात कहकर लड़की के साथ उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी युवक अधारताल थाना इलाक़े का रहने वाला है। तो वहीं लड़की भी जबलपुर की ही रहने वाली है।




