Advertisment
देश- विदेश

डोमिनिकन रिपब्लिक में म्यूजिक कंसर्ट के दौरान नाइट क्लब की छत गिरी, 79 की मौत, 155 घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

डोमिनिकन गणराज्य में मंगलवार रात (8 अप्रैल) को एक गंभीर दुर्घटना हुई. राजधानी सैंटो डोमिंगो के एक नाइटक्लब की छत अचानक ढह गई, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 79 लोगों की जान चली गई और 155 से अधिक लोग घायल हुए.

हादसे के समय क्लब में लगभग 500 से 1000 लोग उपस्थित थे. छत गिरते ही वहां भगदड़ मच गई. कई लोग मलबे के नीचे दब गए हैं, जिनकी खोज अभी भी जारी है. बचाव कार्य चल रहा है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती किया गया है. राहत टीमें निरंतर मलबा हटाकर फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें:  दक्षिण कोरिया में 181 लोगों से भरा प्लेन क्रैश, 179 की मौत

आपातकालीन अभियान केंद्र के प्रमुख जुआन मैनुअल मेंडेज ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मलबे के नीचे कई लोग अभी भी जीवित हो सकते हैं. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि “हम तब तक प्रयास करते रहेंगे जब तक हर व्यक्ति को सुरक्षित बाहर नहीं निकाल लेते.” मेंडेज ने जानकारी दी कि अब तक 44 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है. अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में मोंटेक्रिस्टी की गवर्नर नेल्सी क्रूज और पूर्व मेजर लीग बेसबॉल खिलाड़ी ऑक्टेवियो डोटेल भी शामिल हैं.

सिंगर रूबी पेरेज की भी हुई मौत

हादसा उस समय घटित हुआ जब प्रसिद्ध मेरेंग्यू गायक रूबी पेरेज एक नाइटक्लब में प्रस्तुति दे रहे थे. उनके प्रबंधक एनरिक पॉलीनो के अनुसार, कंसर्ट सोमवार और मंगलवार की रात लगभग 12 बजे शुरू हुआ और एक घंटे बाद नाइटक्लब की छत ढह गई. इस दुर्घटना में गायक रूबी पेरेज की भी जान चली गई. पॉलीनो ने कहा, “यह सब अचानक हुआ. पहले तो ऐसा लगा कि भूकंप आ गया है. मैंने किसी तरह एक कोने में जाकर अपनी जान बचाई.” हादसे के बाद पॉलीनो की शर्ट खून से सनी हुई थी.

इसे भी पढ़ें:  चीन के अस्पताल और श्मशान घाटों पर भीड़ बढ़ी, कोविड के बाद अब इस वायरल ने मचाई दहशत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles