Advertisment
Uncategorized

घर से भागी नवविवाहिता के साथ रेप: पति के पास कोलकाता जा रही थी, मदद के बहाने युवक ने लूटी अस्मत

contact for Ad1
S G Travels

घर (मायके) से भागी नवविवाहिता के साथ रेप का मामला सामने आया है। महिला पति के पास कोलकता जा रही थी। गलत ट्रेन में बैठ गई थी। इससे वो घबरा गई। बदमाश ने नव विवाहिता को झांसे में लेकर उसे मदद का भरोसा दिया फिर झाड़ी (जंगल) में ले जाकर उसके साथ रेप किया। किसी तरह से बदमाश के चंगुल से भागकर युवती ने करौटा स्टेशन प्रबंधक को घटना की जानकारी दी। घटना की खबर मिलते ही सनसनी मच गई। स्टेशन प्रबंधक ने तत्काल इसकी सूचना खुसरूपुर रेल थाना प्रभारी मनोज कुमार को दी। पूरा मामला बिहार की राजधानी पटना के करौटा की है।

इसे भी पढ़ें:  12 करोड़ के सोने के साथ बेटी के गिरफ्तार होने पर आई DGP की पहली प्रतिक्रिया, कही ये चौंकाने वाली बात

वरीय अधिकारियों को सूचना देने के बाद खुसरूपुर रेल प्रभारी मनोज कुमार तत्काल करौटा पहुंच गए। पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया। युवती पुलिस अभिरक्षा में है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नव विवाहिता (18) मायके से झगड़ा कर अपने पति के घर कोलकाता जाने के लिए रविवार को घर से निकल गई। रविवार को गलत ट्रेन में बैठ गई और वह शाम को बख्तियारपुर के करौटा स्टेशन पर पहुंच गई। शाम होने की वजह से युवती घबरा गई।

आरोपी जल्द गिरफ्त में होगा

मामले में खुसरूपुर जीआरपी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की जांच कर कारवाई की जाएगी। दोषी की पहचान के लिए पुलिस सभी विकल्पों का सहारा ले रही है। युवती के मायके वालों को बुला लिया गया है, मंगलवार को न्यायालय में बयान कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  एअर इंडिया ने 2200 भर्तियां निकाली, 25 हजार कैंडिडेट पहुंचे:मुंबई एयरपोर्ट पर भगदड़ जैसी स्थिति बनी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles