Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

ई चालान से बचने के नए पैंतरे : बाइक की नंबर प्लेट से की छेड़खानी, एक आरोपी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार क्राइम रेट बढ़ता ही जा रहा है। इसके अलावा युवा सरेआम ट्रैफिक नियमों का भी उल्लंघन करने से नहीं चूक रहे हैं। ताजे मामले में ई चालान से बचने के लिए युवक बाइक की नंबर में छेड़छाड़ कर रहे हैं। वास्तविक मालिकों के पास ई चालान पहुंचने से मामले का खुलासा हुआ। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

accused arrested
गिरफ्तार आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, ई चालान से बचने के लिए अब युवक नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं। इसी क्रम में कुछ युवकों ने ई चालान से बचने के लिए बाइक की नंबर प्लेट पर छेड़खानी की। जिससे चालान वास्तविक मालिकों के पास गई। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी तो मामले का खुलासा हुआ।

इसे भी पढ़ें:  जानिए पाक के रक्षा मंत्री ने अपने बयान में आखिर क्यों किया छत्तीसगढ़ का जिक्र

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार 

पुलिस ने इस मामले में आरोपी भावेश सावरकर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, दूसरा आरोपी मोहम्मद अहमद फरार हो गया। सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी और कूट रचित दस्तावेज की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles