Advertisment
जरूरत की खबर

जरूरत की खबर- अपने आधार कार्ड को रखें सुरक्षित, लगाएं बायोमेट्रिक लॉक

कार्ड डिटेल कभी किसी के साथ शेयर न करें

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

आधार कार्ड भारत की सबसे विश्वसनीय पर्सनल ID में से एक है, जिसे आप कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि आप भारत के नागरिक हैं। आपके पास अपनी पहचान को साबित करने वाला 12 अंकों का एक यूनीक आईडेंटिटी नंबर (UID) है, जो कभी बदलता नहीं।

स्कूल-कॉलेज में एडमिशन कराना हो, बैंक अकाउंट खोलना हो, पेंशन और पीएफ का काम हो, नौकरी पानी हो, पैन कार्ड बनाना हो या फिर घर का रजिस्ट्रेशन कराना हो, हर जगह आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है।

लेकिन इसी आधार कार्ड के जरिए ठग आपको साइबर ठगी या फाइनेंशियल फ्रॉड का शिकार भी बना सकते हैं। इसके अलावा साइबर ठग अपनी पहचान छिपाने के लिए भी आपको मोहरा बना सकते हैं और आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं?

ऐसे में आधार कार्ड जैसी कॉन्फिडेंशियल जानकारी को सिक्योर रखना बेहद जरूरी है।

इसलिए आज जरूरत की खबर में बात आधार कार्ड की सेफ्टी की। साथ ही जानेंगे कि-

  • आधार कार्ड का कैसे गलत इस्तेमाल किया जा सकता है?
  • आधार कार्ड की बायोमेट्रिक इंफॉर्मेशन को कैसे सुरक्षित रखें?

एक्सपर्ट- राहुल मिश्रा, साइबर एडवाइजर (यूपी पुलिस)

सवाल- ठग कैसे आधार कार्ड फ्रॉड के जाल में फंसाते हैं?

जवाब- आम लोगों को फंसाने के लिए ठग कई तरह के गलत तरीके अपनाते हैं। जैसेकि-

फिशिंग कॉल और टेक्सट मैसेज भेजकर

स्कैमर्स सरकारी अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि या UIDAI (यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) का फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को फोन कॉल या टेक्सट मैसेज भेजते हैं, जिसमें दावा करते हैं कि आपके आधार कार्ड में कुछ गलतियां हैं। फिर वे आपके आधार कार्ड का नंबर, बैंक डिटेल या OTP जैसी पर्सनल जानकारी मांगते हैं, जिससे आपकी आइडेंटिटी या बैंकिंग संबंधी जानकारी का गलत इस्तेमाल कर सकें।

इसे भी पढ़ें:  48 घंटे हीट वेव : टूटेगा रिकॉर्ड, जून के पहले हफ्ते में बौछारों से ही मिलेगी राहत

ईमेल भेजकर स्कैम की कोशिश

फिशिंग कॉल की तरह ठग नकली ईमेल भेजते हैं, जो UIDAI सहित सरकारी वेबसाइट्स से मिलती-जुलती होती है। इन ईमेल में ऐसे लिंक होते हैं, जो नकली वेबसाइट्स पर ले जाते हैं और लोगों का आधार कार्ड नंबर डालने के बाद डिस्काउंट या किसी अन्य तरह का लालच देने की बात कहते हैं।

आधार लिंकिंग फ्रॉड

ठग लोगों को अपने आधार की कई सर्विस जैसे बैंक अकाउंट या मोबाइल नंबर को लिंक करने का झांसा देते हैं। ऐसा पर्सनल जानकारी निकालने या धोखाधड़ी का शिकार बनाने के लिए करते हैं। ध्यान रहे कि आधार कार्ड लिंक कराने के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट्स का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

सवाल- आधार कार्ड स्कैम से खुद को कैसे बचा सकते हैं?

जवाब- आधार कार्ड से जुड़े स्कैम से बचने के लिए अपने UID नंबर को सिक्योर रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए नीचे दिए कुछ टिप्स को अपना सकते हैं।

अपना बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन लॉक करें

बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन लॉक के जरिए अपने आधार कार्ड की डिटेल को लॉक कर सकते हैं। जिससे आप अपने डेटा को सुरक्षित कर सकते हैं। लॉक करने के बाद अगर आपका आधार किसी साइबर क्रिमिनल के हाथ लग भी जाएगा तो वह इसका गलत इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।

डिजिटल कॉपी को करें डिलीट

इसे भी पढ़ें:  टैटू बनवाने से 40 लोग HIV पॉजिटिव:स्टाइलिश और कूल दिखना पड़ सकता है भारी, टैटू बनवाते हुए रहें सावधान

ज्यादातर लोग आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी या फोटो खींचकर अपने मोबाइल की गैलरी या ड्राइव पर सेव कर लेते हैं। एक्सपर्ट इससे बचने की सलाह देते हैं क्योंकि अगर आपका फोन चोरी या गुम हो गया और किसी गलत व्यक्ति के हाथ में लग गया तो वह इसका गलत इस्तेमाल भी कर सकता है।

अपने फोन में रखें mAadhar ऐप

फोटो गैलरी में आधार का फोटो रखने का कारण ये है कि जरूरत पड़ने पर कभी भी उसका इस्तेमाल किया जा सके। इसके लिए आपको फोटो सेव करने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप mAadhar ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप कभी भी अपना आधार कार्ड एक्सेस कर सकते हैं। ऐप पासवर्ड प्रोटेक्टेड होता है।

आधार के साथ अपना मोबाइल नंबर अपडेट रखें

हमेशा अपने आधार कार्ड से मोबाइल नंबर को अपडेट रखें क्योंकि अगर कोई आपके आधार का इस्तेमाल करेगा तो आपके पास एक OTP (One Time Password) आएगा। इस OTP के वेरिफिकेशन के बाद ही कोई भी आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल कर पाएगा।

अपने आधार की करें निगरानी

आपके आधार कार्ड की जानकारी का उपयोग कहां और कैसे किया जा रहा है, इसकी निगरानी के लिए UIDAI वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

सवाल- आधार कार्ड बायोमेट्रिक को ऑनलाइन कैसे लॉक कर सकते हैं?

जवाब- आधार कार्ड बायोमेट्रिक लॉक फंक्शन बेहद कारगर है। अपना आधार कार्ड लॉक करने के लिए आपको अपनी वर्चुअल आईडी की जरूरत होगी। अगर आपके पास पहले से कोई वर्चुअल आईडी नहीं है तो आप इसे ऑफिशियल वेबसाइट से बना सकते हैं। वर्चुअल आईडी के बाद आधार को ब्लॉक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। जैसकि-

इसे भी पढ़ें:  कारों के केबिन की 99 प्रतिशत हवा में पाए गए कैंसर पैदा करने वाले रसायन, रिसर्च का चौंकाने वाला दावा

स्टेप 1: myAadhaar के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं।

स्टेप 2: नीचे स्क्रॉल करने के बाद ‘लॉक/अनलॉक आधार’ पर क्लिक करें।

स्टेप 3: सभी गाइडलाइंस को ध्यान से पढ़कर ‘Next’ पर क्लिक करें।

स्टेप 4: वर्चुअल ID, अपना पूरा नाम, पिनकोड और कैप्चा कोड दर्ज करें और ‘SEND OTP ‘ पर क्लिक करें।

स्टेप 5: OTP डालने के बाद आधार कार्ड लॉक करने के लिए ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।

सवाल- आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा, यह कैसे चेक करें?

जवाब- आपकी अनुमति के बिना कोई आपके आधार का गलत इस्तेमाल तो नहीं कर रहा है, यह जानने के लिए आप आसानी से आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक कर सकते हैं।

इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले https://myaadhaar.uidai.gov.in के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं।
  • होम पेज पर मौजूद लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करने के लिए आधार कार्ड का 12 अंकों का नंबर और केप्चा कोड डालने के बाद OTP भेजें।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे डालने के बाद लॉगिन करें।
  • इसके बाद ऑथेंटिकेशन टाइप डाटा रेंज और OTP वेरिफिकेशन के बाद आधार की हिस्ट्री आपके सामने आ जाएगी।

आधार कार्ड से जुड़ी किसी तरह की समस्या या शिकायत के लिए 1947 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। यह एक टोल-फ्री नंबर होता है, जो UIDAI द्वारा जारी किया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles