
बैकुंठपुर. एसईसीएल से रिटायर्ड एक कर्मी सहित 2 लोगों को 20 हजार और 5 हजार रुपए ब्याज में उधार देकर 43.69 लाख ठगी करने वाले कुख्यात सूदखोर को पुलिस ने जबलपुर से गिरफ्तार किया गया है। दरअसल आरोपी ने ब्याज में रुपए देने के बाद दोनों से सादे कागज व एक ब्लैंक चेक में दस्तखत कराकर रख लिए थे। इसके बाद अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसने एक व्यक्ति के नाम से 33.89 लाख का लोन सैक्शन कराकर निकाल लिया था, वहीं रिटायर्ड एसईसीएल कर्मी के पीएफ खाते से 9 लाख 80 हजार रुपए ब्लैंक चेक से निकाल लिया था। दोनों पीडि़तों ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।

पूछताछ में उसने बैकुंठपुर में अपने साथी राजू खान उर्फ जमील और थाना चरचा के अपराध को राजू खान उर्फ जमील, बुतु के साथ घटित करना स्वीकार किया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय बैकुंठपुर के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया है। मामले में आरोपी बुतु की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। दोनों प्रकरणों के अन्य आरोपी राजू खान उर्फ जमील फरार है। उसकी पता तलाश जारी है।



