Advertisment
Uncategorized

जांजगीर-चांपा में अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत:सिर पर आई गंभीर चोट, बोरा सिलाई का काम करता था

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले में मोपेड सवार अधेड़ व्यक्ति को सामने से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में जोहरी नायक (50) की मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

जोहरी नायक खरसिया में बोरा सिलाई का काम करता था। वह बुधवार को अपने घर पचपेड़ी जाने के लिए लूना गाड़ी से निकला हुआ था। शाम करीब 7.30 बजे नेशल-हाईवे 49 के पास FCI गोदाम के पास पहुंचा था। इस दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे सामने से जोरदार ठोकर मारी।

हादसे में सिर पर आई गंभीर चोट

इसे भी पढ़ें:  नवंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट चेक कर लीजिए लिस्ट…

जिससे वह गाड़ी से दूर जा गिरा। हादसे में जोहरी नायक के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर रूप चोट आई। राहगीरों ने देखा और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी गई। गुरुवार को परिजन पहुंचे और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अकलतरा थाने में अपराध दर्ज कराया। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  ‘कोलकाता का ईडन गार्डन वक्फ की संपत्ति’, AIMIM नेता के दावे पर भड़की TMC

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles