Advertisment
Uncategorized

डिंपल यादव पर कमेंट करने वाले मौलाना साजिद पर FIR:नोएडा में डिबेट के दौरान सपा कार्यकर्ता ने मारे थप्पड़

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नोएडा के सेक्टर 126 थाना क्षेत्र में एक निजी न्यूज चैनल के स्टूडियो में उस समय हंगामा मच गया, जब समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी को थप्पड़ मार दिया। यह घटना मौलाना द्वारा सपा सांसद डिंपल यादव पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।

दरअसल, एक टीवी न्यूज चैनल पर मौलाना रशीदी एक डिबेट में शामिल होने पहुंचे थे। डिबेट में समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव कुलदीप भाटी अपने साथियों संग पहुंचे थे। डिबेट खत्म होने के बाद कुलदीप अपने साथियों संग मौलाना के करीब जाते हैं और उन्हें थप्पड़ मार देते हैं। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  वाराणसी में 70 साल पुराने मकान गिरे, 9 लोग मलबे में दबे: 1 की मौत, बचाव कार्य में घायल हुई महिला आरक्षक

घटना की शुरुआत तब हुई, जब एक टीवी डिबेट शो में मौलाना साजिद रशीदी ने डिंपल यादव के मस्जिद में पहनावे को लेकर अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मस्जिद में सपा की बैठक के दौरान डिंपल बिना सिर ढके बैठी थीं, जो इस्लामिक मर्यादाओं के खिलाफ है। इस बयान ने सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैला दिया।

नोएडा के सपा कार्यकर्ता मोहित नागर और उनके साथ कुछ सपा कार्यकर्ताओं ने स्टूडियो में मौलाना को थप्पड़ जड़ दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles