Advertisment
दुर्गछत्तीसगढ़

‘आशिक’ को माहल्लेवासियों ने मार डाला : गुंडागर्दी से परेशान थे लोग, पुलिस ने 30 लोगों को हिरासत में लिया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आदतन बदमाश की लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। बीती रात मृतक आशिक विश्वकर्मा अपने साथियों के साथ मोहल्ले में गाली- गलौज कर रहा था। इसी बीच लोगों ने उसके दोस्त और उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद मौके पर ही युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने 30 आरापियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल यह पूरी घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। शीतला पारा हथखोज में रविवार को आरोपी आशिक विश्वकर्मा अपने साथियोें के साथ मोहल्ले में आया और गाली-गलौज करने लगा। लोग आशिक को समझाने के लिए पहुंचे तो विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि मोहल्ले वालों ने आशिक और उसके दोस्त की पिटाई कर दी। जिसके बाद आशिक की मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  दुकान अंदर मिली युवक की लाश, चोरी करते फंसने की आशंका

आदतन अपराधी था मृतक युवक

शीतला पारा हथखोज में मृतक आशिक विश्वकर्मा रहता था। मृतक पर आरोप है कि आरोपी शराब के नशे में आये दिन मोहल्ले में गुंडागर्दी करता रहता था। पिछले दिनों भी शराब के लिए पैसो की उगाही के मामले में जेल गया था। जेल से छूटकर आने के बाद से मोहल्ले में आए  दिन गुंडागर्दी मार पीट करता था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले में 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने में गई है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles