
लोकसभा चुनाव 2024: परिवार के चार पीढ़ियों ने एक साथ किया मतदान
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 7 मई को लोकसभा के तीसरे चरण का मतदान हुआ। सुबह 7 बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरु होकर शाम 6 बजे तक मतदाताओं ने वोटिंग की। लोकतंत्र के इस पर्व के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। इसी बीच राजधानी रायपुर के आदर्श मतदान केंद्र बी.पी. पुजारी स्कूल में एक ही परिवार की चार पीढ़ियों ने एक साथ मतदान किया।
इस परिवार ने सुबह उठते ही चाय नाश्ता से भी पहले मतदान केन्द्र का रूख किया और सहपरिवार वोट दिया। इस परिवार के सबसे वरिष्ठ सदस्य 84 वर्षीय श्री बाबूलाल जैन के नेतृत्व में पूरा परिवार मतदान करने सुबह-सुुबह ही उत्तर विधानसभा के बी.पी. पुजारी स्कूल पहुंचकर मतदान किया। इतना ही नही, उन्होंने मुख्य दरवाजे पर प्रवेश करने के पश्चात बी.पी-शुगर चेकअप करवाया। उसके बाद मतदाता प्रतीक्षाकक्ष में बैठकर अपना समय बिताया।
जानकारी के अनुसार, परिवार की चार पीढ़ी में बाबूलाल जैन उम्र 84, गेंदादेवी जैन उम्र 82, विजय जैन उम्र 64, साधना जैन उम्र 60, राकेश जैन उम्र 59, अतुल जैन उम्र 58, सरिता जैन उम्र 57, राजेश जैन उम्र 55, वर्षा जैन उम्र 54, मनीष जैन उम्र 54, मंजू जैन उम्र 50, रूपेश जैन उम्र 50, प्रीती जैन उम्र 48, दीपा जैन उम्र 43, अरिहंत जैन उम्र 34, स्नेहा जैन उम्र 30, अनंत जैन उम्र 30, नमन जैन उम्र 29, अदिति जैन उम्र 26, सजल जैन उम्र 26, उज्जवल जैन उम्र 24, राशि जैन उम्र 23, अक्षय जैन उम्र 18, तनय जैन उम्र 18 शामिल हैं, जिन्होंने एक साथ वोट किया।



