Advertisment
छत्तीसगढ़धमतरी

लिव इन रिलेशनशिप समाज के लिए खतरनाक, विदेशी संस्कृति को फॉलो करना गलत है- किरणमयी नायक

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

धमतरी |  राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने कलेक्ट्रेट में महिला आयोग से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई की. मंगलवार को कुल 26 मामलों की सुनवाई की गई. सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में किरणमयी नायक ने कहा कि महिला सरपंच का काम उसका पति या देवर नहीं कर सकता है. महिला आयोग की अध्यक्ष ने आगे कहा कि बिना विवाह के लिव इन रिलेशनशिप को बढ़ावा नहीं दिया जाए, ये समाज के लिए खतरनाक है.

”लिव इन रिलेशनशिप को बढ़ावा नहीं दें”

सुनवाई के दौरान डीआरजी में तैनात जवान का भी मामला सामने आया. फरियादी महिला के मुताबिक आरोपी ने 10 से 12 सालों तक उसका शारीरिक शोषण किया. सुनवाई के दौरान डॉ किरणमयी नायक ने कहा कि ” भारत जैसे देश में बिना विवाह किए इस तरह से विदेशी संस्कृति को फॉलो कर रहना गलत है. इस तरह की अंग्रेजी सभ्यता लिव इन रिलेशन गलत है. इस तरह के व्यवहार को भारत को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए”.

इसे भी पढ़ें:  NHM कर्मचारियों ने समाप्त की हड़ताल : मुख्यमंत्री साय ने कहा- हड़ताल खत्म करने का फैसला स्वागत योग्य

फरियादी ने कहा ‘मंगलसूत्र पहनाकर की थी शादी’
सुनवाई के दौरान महिला फरियादी ने महिला आयोग की अध्यक्ष को बताया कि ” आरोपी जवान ने उसे मंगलसूत्र पहनाया था और पत्नी की तरह रखता था”. महिला के तर्क पर किरणमयी नायक ने कहा कि ”इस तरह के लोगों को बेनकाब करने की जरुरत है. ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए”. महिला आयोग ने सुनवाई में आए लोगों को बताया कि अब अगली सुनवाई रायपुर में दिसंबर के महीने में होगी.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles