Advertisment
IPL 2024क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

IPL में सट्टा खिलाने के लिए व्हाट्सएप पर भेजा लिंक

जांजगीर-चांपा में 2 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल में मिला सट्टे का लेनदेन; 20 हजार कैश बरामद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले में IPL क्रिकेट में सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। व्हाट्सएप के जरिए लिंक भेजकर IPL क्रिकेट में सट्टा खिलाने का काम किया जा रहा था। दोनों आरोपी के पास से 20 हजार रुपए कैश, 3 मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया गया है। पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक, सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर टीम को सूचना मिली थी कि शनि मंदिर भीमापार के पास जांजगीर के वार्ड नंबर 22 निवासी युवक पंकज राठौर (22 साल) IPL क्रिकेट मैच में फोन के जरिए से सट्टा खिला रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच रेड की कार्रवाई की। इस दौरान पंकज राठौर को मोबाइल फोन से IPL क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाते ​​​​​​​पकड़ा गया।

इसे भी पढ़ें:  CG में मौत बनकर दौड़ी पुलिस वाहन ! नशे में धुत वाहन चालक ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, पति-पत्नी गंभीर

सट्टा खिलाने के लिए व्हाट्सएप​​​​​​​ पर भेजा लिंक

पुलिस ने पंकज राठौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां युवक ने बताया कि उसे उसके दोस्त अभिनव मित्तल (29 साल) ने व्हाट्सएप​​​​​​​ के माध्यम से सट्टा खिलाने के लिए लिंक भेजा था। पंकज राठौर के पास से एक मोबाइल और 1 हजार रुपए कैश बरामद किया गया।

दूसरे युवक के फोन में मिला सट्टे का लेन-देन

दूसरे युवक अभिनव मित्तल को तकनीकी मदद से खैरागढ़ के छुईखदान से पकड़ा गया। आरोपी अभिनव के पास से 2 नग मोबाइल फोन जिसमें IPL क्रिकेट मैच का सट्टा लिखा और लेन-देन का हिसाब लिखा हुआ मिला। साथ ही 19 हजार रुपए कैश बरामद किए गए।

सिटी कोतवाली थाना में जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज

इसे भी पढ़ें:  मांग में सिंदूर भरी… फिर एक साथ फांसी के फंदे में झुल गए प्रेमी जोड़े

दोनों आरोपी पंकज राठौर और अभिनव मित्तल के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6,7 के तहत केस दर्ज किया गया। जहां दोनों आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles