Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

लाइनमैन की करंट लगने से मौत : बिजली के खंभे पर चढ़कर कर रहा था काम, बिना सूचना पॉवर ऑन करने से हुआ हादसा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में CSEB विभाग के लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। कर्मचारी सब स्टेशन में खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था। लाइनमैन दिलीप जंघेल लाइन बंदकर करके सुधार काम कर रहा था। बिना सूचना के लाइन चालू करने से  काम कर रहे लाइनमैन को करंट लगने से नीचे गिरने पर मौत हो गई।

दरअसल यह पूरी घटना टिकरापारा थाना इलाके का है जहां पर मठपुरैना लाइनमैन सब स्टेशन के खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी बीच किसी ने बिना जानकारी दिए पॉवर ऑन कर दिया। जिसके कारण करंट लगने से मौके पर कर्मचारी की मौत हो गई। बिना AE के अनुमति के पॉवर ऑन नहीं  किया जाता है।

इसे भी पढ़ें:  दुर्ग में कांग्रेस नेता को जान से मारने की कोशिश

परिजनों ने की FIR की मांग 

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर मृतक लाइनमैन के परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं इस घटना के बाद परिजनों ने AE प्रवीण वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles