Advertisment
छत्तीसगढ़Accident

खाना खाकर पेड़ के नीचे आराम कर रहे मजदूरों पर गिरी बिजली, 15 घायलों में 3 की हालत गंभीर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मोहला। वन विकास निगम मोहला के कोरलदंड नर्सरी में मंगलवार की दोपहर एक बड़ी घटना घट गई। नर्सरी में कार्यरत महिला-पुरुष मजदूर खाना खाकर पेड़ के नीचे बैठे थे कि, अचानक मूसलाधार बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में नर्सरी में कार्यरत 15 मजदूर घायल हुए हैं। इनमें तीन महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया है। घायलों को नर्सरी से उठाकर आनंन-फानन में 112 तथा मोटरसाइकिल में बिठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला लाया गया।

भावसा और कोरलदंड गांव के हैं मजदूर

उल्लेखनीय कि दोपहर दो से तीन बजे के बीच अचानक मूसलाधार बारिश के साथ बादल फटना प्रारंभ हो गया मोहला वन विकास निगम के कोरलदंड नर्सरी में अलग-अलग गांव के निवासी कार्यरत महिला पुरुष ग्रामीण दोपहर का खाना खाकर खम्हार पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। मजदूर संभल पाते इससे पहले आकाशीय बिजली ने पेड़ को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में मोहला विकासखंड के भावसा और कोरलदंड निवासी 15 महिला-पुरुष मजदूर घायल हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  सरकारी स्कूल की छत में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

मौके पर नहीं था कोई विभागीय अफसर या कर्मी

घटना को लेकर बताया गया कि जिस वक्त आकाशीय बिजली नर्सरी में गिरी उस वक्त वन विकास निगम के रेंज अफसर, डिप्टी रेंजर, तथा बीट गार्ड वहां से नदारत थे ग्रामीणों की मदद से 112 तथा मोटरसाइकिल में बिठाकर घायलों को मोहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां तीन आकाशीय बिजली से गंभीर रूप में झुलस गए महिलाओं को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles