Advertisment
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

आत्मानंद स्कूल में व्याख्याता के भतीजे ने उड़ेला एसिड, बुरी तरह झुलसा छात्र

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

तखतपुर. बिलासपुर जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूल तखतपुर में एसिड अटैक का मामला सामने आया है. यहां प्रैक्टिकल के दौरान एक छात्र ने दूसरे छात्र पर एसिड डाल दिया. इससे छात्र बुरी तरह झुलस गया. इस मामले में स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही सामने आई है. शिक्षकों ने घायल छात्र को अस्पताल ले जाने की बजाय स्कूल से छुट्टी दे दी. घर आने के बाद पालक घायल छात्र को अस्पताल लेकर पहुंचे. एसिड से जल जाने के कारण छात्र के गर्दन और पीठ पर फफोले पड़ गए हैं. वहीं इस मामले में स्कूल प्रबंधन ने एसिड डालने वाले विद्यार्थी को 20 तारीख तक के लिए स्कूल से निष्कासित कर दिया है.

इस मामले में एसिड से झुलसे विद्यार्थी के पिता पंकज भारती बेनेट ने बताया कि मेरे बच्चे के ऊपर विद्यालय के ही एक व्याख्याता के भतीजे ने जानबूझ कर एसिड डाल दिया. इसकी जानकारी देने और बच्चे का इलाज कराने की बजाय मेरे बेटे और एसिड डालने वाले लड़के को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया. घर आकर मेरे बेटे ने बताया तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उपचार कराया और प्रिंसिपल से शिकायत की. प्रिंसिपल ने पालक को बुलाकर एसिड डालने वाले विद्यार्थी को 20 तारीख तक विद्यालय से निष्कासित करने की बात कही.

इसे भी पढ़ें:  एआई से छात्राओं की बनाई अश्लील फोटो, पुलिस ने आरोपी छात्र को बिलासपुर से दबोचा

शिक्षक को प्रैक्टिकल के समय सावधानी बरतनी चाहिए : प्राचार्य

वहीं इस मामले में स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य मौसमी रॉबिंसन ने बताया कि 11वीं कक्षा के एक विद्यार्थी के ऊपर ही उसके ही कक्षा के बच्चे ने फिनोल क्रिस्टल डाल दिया था, जिसका रिएक्शन एसिडिक होता है. इससे उसके गर्दन और पीठ में फफोले हो गए हैं. मामला गंभीर है. एसिड डालने वाले छात्र को 20 तारीख तक निष्कासित कर दिया गया है. केमिस्ट्री के टीचर निधि तिवारी को मौखिक रूप से चेतावनी दी गई है कि प्रैक्टिकल करवाते समय सावधानी बरती जाए और लैब में 10 -10 की संख्या में बच्चों को लैब में प्रैक्टिकल कराया जाए.

इसे भी पढ़ें:  मोदी सरकार का यह बजट विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का भागीरथ प्रयास है- प्रशांत सिंह ठाकुर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles