Advertisment
छत्तीसगढ़

बालको प्लांट में बड़ा हादसा: 20 साल पुराना संयंत्र भरभराकर गिरा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (BALCO) प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। प्लांट परिसर में राख फिल्टर का करीब 20 साल पुराना संयंत्र अचानक भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, ईएसपी का निर्माण सेपको कंपनी द्वारा वर्ष 2004-05 के दौरान कराया गया था।

हादसे के बाद एक बार फिर सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े हो गए हैं। गौरतलब है कि, इससे पहले भी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (BALCO) प्लांट में चिमनी गिरने की घटना सामने आ चुकी है, लेकिन प्रबंधन ने उससे सबक नहीं लिया। लगातार हो रहे हादसे श्रम विभाग की लापरवाही को उजागर करते हैं। कुछ दिन पहले ही रायपुर स्थित गोदावरी पावर प्लांट (हीरा ग्रुप) में हादसे में छह श्रमिकों की मौत हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में सगे चाचा को भतीजे ने लगाया 2 करोड़ का चूना, साजिश के खेल का खुलासा

सुरक्षा नियमों की हो रही अनदेखी
स्थानीय कर्मचारियों का कहना है कि, उद्योगपतियों के दबाव में श्रम विभाग केवल खानापूर्ति कर रहा है, जबकि संयंत्रों में सुरक्षा नियमों की अनदेखी लगातार श्रमिकों की जान को खतरे में डाल रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles