Advertisment
अंबिकापुरछत्तीसगढ़लोकसभा चुनाव 2024

सरगुजा कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह के खिलाफ केस:युकां नेता ने लगाया साढ़े चार लाख रुपए हड़पने का आरोप

कहा- पैसे देने से किया इनकार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सरगुजा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह के खिलाफ युवक कांग्रेस नेता ने सूरजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि शशि ने उसे साढ़े चार लाख की रकम नहीं लौटाई। सूरजपुर पुलिस ने धारा 155 के तहत शिकायत दर्ज कर प्रार्थी को कोर्ट जाने की सलाह दी है।

युवक कांग्रेस प्रेमनगर के ब्लॉक अध्यक्ष रहे जयशंकर प्रसाद गुप्ता ने 3 मई की देर शाम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक सरगुजा कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह ने जून 2021 में गाड़ी खरीदने के लिए जयशंकर से पैसे मांगे थे। साथ ही आश्वासन दिया था कि 15 दिनों में वह पैसे वापस कर देंगी।

इसे भी पढ़ें:  सूरजपुर में चार्ज करते वक्त फटी ई-स्कूटी की बैट्री

जयशंकर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि शशि सिंह से अच्छे संबंध थे, इसलिए उन्होंने RTGS के जरिए शशि सिंह के स्टेट बैंक के खाते में साढ़े चार लाख रुपए अपने HDFC बैंक के अकाउंट से दिए थे।

यूथ कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ने शशि सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
यूथ कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ने शशि सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

कई बार मांगने के बाद भी नहीं लौटाए रुपए

सूरजपुर थाने में की गई शिकायत में जयशंकर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उन्होंने कई बार शशि सिंह से अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन वे हर बार कुछ समय लेती रहीं। बाद में उन्होंने पैसे लौटाने से ही इनकार कर दिया। इससे परेशान होकर जयशंकर प्रसाद ने मामले की शिकायत प्रेमनगर थाने में की।

इसे भी पढ़ें:  कोरबा में बड़ी डकैती: परिवार को मारपीट कर बनाया बंधक और ले उड़े नगदी-जेवर

पुलिस ने दी कोर्ट जाने की सलाह

मामले में सूरजपुर पुलिस ने के धारा 155 तहत मामला दर्ज कर आवेदक को कोर्ट जाने की सलाह दी है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस शिकायत से कांग्रेस प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से वे भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। सरगुजा में चुनाव 7 मई को हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles