Advertisment
छत्तीसगढ़

खस्ताहाल सड़क के खिलाफ केशकाल बंद: NH- 30 पर उड़ती धूल से शहरवासी परेशान, उग्र आंदोलन की चेतावनी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

फरसगांव। छत्तीसगढ़ के बस्तर की लाइफ लाइन नेशनल हाईवे- 30 की स्थिति बेहद ख़राब है। इसी के विरोध में गुरुवार को केशकाल बंद रखा गया हैं। जिसका व्यापक असर देखने को मिला और व्यापारियों ने इसका समर्थन किया। नगरवासियों ने सड़क की मरम्मत में हो रही देरी और प्रशासनिक उपेक्षा का आरोप लगाया है।

मामले को देखते हुए पुलिस बल की भी तैनाती की गई। लोगों ने बताया कि, जब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो जाता तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान लोगों ने एसडीएम केशकाल को ज्ञापन सौंपते हुए उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। लोगों का कहना है कि, एनएच- 30 पर जगह- जगह बने गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  मायके के रास्ते में कर डाली पत्नी की हत्या : जा रहा था पत्नी को छोड़ने, रास्ते में ही हुई जानलेवा लड़ाई

उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
सड़क की खस्ता हालत के कारण धूल और मिट्टी से सांस संबंधी बीमारियां, आंखों में जलन और त्वचा रोग बढ़ रहे हैं। व्यापारियों, छात्रों और राहगीरों को भी भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है। नगरवासियों ने कहा कि, एनएच- 30 बस्तर अंचल की जीवन रेखा है लेकिन लगातार लापरवाही के कारण यह अब मौत का रास्ता बन गई है। आगामी दिनों में आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles