Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर चांपा में JIO के डिस्ट्रीब्यूटर देते थे फर्जी सिम कार्ड, 2 आरोपी पकड़ाए

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा में फर्जी सिम कार्ड जारी करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जिओ कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर सौरभ पालीवाल और कर्मचारी ओंकार धीवर शामिल हैं।

इस मामले में अब तक कुल 5 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय रायपुर से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई।

जांच में पता चला कि तीन मोबाइल दुकानों से फर्जी सिम कार्ड जारी किए गए थे। इस मामले में पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

इसे भी पढ़ें:  सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, कार में लोहे की रॉड टकराने से शीशा क्षतिग्रस्त

ऐसे करते थे फर्जी सिम कार्ड जारी

पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फर्जी सिम कार्ड जारी करने का तरीका भी सामने आया है। आरोपी पहले ग्राहक का ई-केवाईसी और डी-केवाईसी के जरिए आधार कार्ड लेते और फोटो खींचते थे।

सिम कार्ड जारी करने के बाद आधार कार्ड की फोटोकॉपी रख लेते थे। फिर इसी फोटो का इस्तेमाल कर ग्राहक की जानकारी के बिना दूसरा नंबर भी जारी कर देते थे। दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles