Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा : मध्यान भोजन में खीर-पूड़ी खाने के बाद दर्जन भर से ज्यादा बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा-तफरी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। नवागढ़ विकासखंड के मिडिल स्कूल चौराभांठा में आज मध्यान भोजन के दौरान खीर-पूड़ी खाने के बाद दर्जन भर से अधिक बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। भोजन करने के कुछ ही देर बाद बच्चों को तेज पेट दर्द, उल्टी और घबराहट की शिकायत होने लगी, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

स्थिति को गंभीरता से देखते हुए स्कूल के शिक्षकों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी और सभी प्रभावित बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उपचार जारी है। फिलहाल बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  स्कूल में रैगिंग: छठी के छात्र की सीनियर स्टूडेंट्स ने की पिटाई, पीठ और हाथ पर चोट के निशान, थानें में शिकायत दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मध्यान भोजन की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं, वहीं भोजन के सैंपल जांच के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles