Advertisment
छत्तीसगढ़

धर्मांतरण रोकने सक्रिय हुई जगन्नाथ सेना, विधायक पुरंदर मिश्रा ने पैर धोकर 4 महिलाओं की कराई घर वापसी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। धर्मांतरण पर देश-प्रदेश में मचे बवाल के बीच भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने जगन्नाथ सेना बनाने के बाद आज धर्मांतरण कर चुकी 4 महिलाओं का पैर धोकर, शॉल-श्रीफल भेंटकर हिन्दू धर्म में वापसी कराई. पुरंदर मिश्रा ने बताया कि जगन्नाथ सेना हर रविवार को सुबह 9 से 11 बजे धर्म विरोध कार्य रोकने का काम करेगी.

महिलाओं की घर वापसी कराने से पहले भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कुंदरापारा से मधुपिल्लै चौक तक की पद यात्रा कर धर्मांतरण के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया.

विधायक पुरंदर मिश्रा ने इस अवसर पर बताया कि उड़िया बस्तियों में धर्मांतरण की सूचना के बाद जगन्नाथ सेना के गठन का फैसला लिया. धर्मांतरण के मामले सामने आने पर शासन – प्रशासन को इसकी सूचना देंगे, वहीं काम कर रही अंदरूनी मिशनरी को रोकने काम जगन्नाथ सेना करेगी.

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में मानसिक रूप से बीमार शख्स ने की आत्महत्या

भाजपा विधायक ने कहा कि भारत में बहुत से समाज हैं, लेकिन कई लोग इसकी ठेकेदारी कर रहे हैं. इन ठेकेदारों को रोकने के लिए जगन्नाथ सेना काम करेगी. राजधानी से शुरू होते हुए यह सेना गांव तक जाएगी.

वहीं कांग्रेस ने जब BJP के पास RSS-बजरंग दल हैं, तब जगन्नत सेना क्यों? वाले सवाल पर विधायक ने कहा कि जब हम खाना खाते है तब सब्जी, चावल के साथ चटनी भी खाते हैं. जगन्नाथ सेना वही चटनी बनने का काम करेगी.

वहीं सीबीआई की जांच करने की शक्तियों को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाए जाने पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा जो जैसा करेगा वैसा भरेगा, जो अपराध करेगा दंड पाएगा.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में जानलेवा हुआ स्वाइन फ्लू, 15 दिन में 6 की मौत; 29 पॉजिटिव

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles