Advertisment
छत्तीसगढ़

इलाज के लिए पर्ची कटाने खड़ी माँ की गोद में मासूम ने तोड़ा दम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

खैरागढ़. सिविल जिला अस्पताल खैरागढ़ की ओपीडी में बुधवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना ने हर किसी का दिल दहला दिया। इलाज के लिए पर्ची कटाने लाइन में खड़ी एक माँ की गोद में उसका एक वर्षीय मासूम दम तोड़ गया। यह घटना सुबह करीब 11:45 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, टेकाडीह निवासी खेलन यादव का पुत्र तोमेश यादव (उम्र 1 वर्ष) जन्म से ही कुपोषित था। गरीब परिवार मजदूरी और पशुपालन कर किसी तरह जीवन यापन करता है। तोमेश को लंबे समय से सर्दी, खांसी और निमोनिया की शिकायत रहती थी। बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर माँ उसे लेकर अस्पताल पहुँची। पर्ची कटाने के दौरान अचानक बच्चे ने हरकत करना बंद कर दिया। तत्काल डॉक्टरों को बुलाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी — चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की संसद सदस्यता समाप्त करने की मांग, सर्व समाज संगठन ने उपराष्ट्रपति धनखड़ को लिखा पत्र

मौत की खबर सुनते ही माँ, पिता और दादी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल परिसर में मौजूद हर व्यक्ति की आँखें नम हो गईं। शाँतिदूत संगठन ने परिवार की तत्काल आर्थिक मदद की और मुक्तांजलि एक्सप्रेस से शव को गाँव तक पहुँचाया गया।

यह घटना ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत उजागर करती है। आज भी कई परिवार गरीबी और जागरूकता के अभाव में समय पर उपचार नहीं करा पाते। शाम को टेकाडीह में गमगीन माहौल में मासूम का अंतिम संस्कार किया गया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles