Advertisment
क्राइम

काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में अंधाधुंध फायरिंग, सपा नेता की पत्नी समेत तीन को लगी गोली

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रविवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ परिक्षेत्र में अंधाधुंध फायरिंग हुई। इसमें एक महिला और मासूम सहित तीन लोगों को गोली लग गई। मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची, व आस-पास के एरिया को सील कर दिया है। वहीं घायलों को इलाज के लिएअस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले को लेकर बताया जा रहा है कि काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में सपा नेता और पूर्व पार्षद विजय यादव के घर 20 हथियारबंद बदमाश पहुंचे। हमलावरों ने पहले गालियां देते हुए पथराव किया। उन्होंने विजय यादव को बाहर निकलने के लिए ललकारा, तो उनके घर की महिलाएं बाहर का आई गईं। महिलाओं को देखते ही हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। 15-20 राउंड फायरिंग की। और मौके से फरार हो गए। इस फायरिंग में विजय यादव की पत्नी किरण (50), भतीजा सोम यादव (4) और भाई उमेश यादव (35) को गोली लगी। इस फायरिंग से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। विजय ने फायरिंग का आरोप सूरजकुंड के पार्षद प्रत्याशी अंकित यादव, शाहिल यादव, गोविंद यादव, शोभित शर्मा पर लगाया है।

इसे भी पढ़ें:  बाइक से टक्कर के बाद महिला को आई चोट, आक्रोशित परिजनों ने चालक को जमकर पीटा, इलाज के दौरान हुई मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles