Advertisment
Paris Olympics 2024

हॉकी में भारत की धमाकेदार जीत, ओलंपिक में 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

India at Paris Olympics 2024 Day : पेरिस ओलंपिक के सांतवें दिन भारत के लिए शूटिंग रेंज से अच्छी खबर आई है। मनु भाकर पेरिस ओलंपिक के अपने तीसरे मेडल के करीब पहुंच गईं। मनु 25 मीटर पिस्टल इवेंट के फाइनल में प्रवेश कर गईं। उन्होंने क्वालिफिकेशन में 600 में से 590 स्कोर किए और दूसरे स्थान पर रहीं। मनु का 25 मीटर पिस्टल इवेंट का फाइनल शनिवार दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा। ये उनका तीसरा फाइनल है और अगर वो पदक जीत लेती हैं तो फिर किसी एक ओलंपिक में तीन पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन जाएंगी।

मेंस हॉकी में भारत की टक्कर ऑस्ट्रेलिया से हो रही। भारत ने इस मुकाबले की बहुत अच्छी शुरुआत की और पहले क्वार्टर में ही ऑस्ट्रेलिया पर 2 गोल दाग दिए हैं। भारत पहले ही क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। भारत की तरफ से पहला गोल अभिषेक ने मैच के 12ेवें मिनट में किया और इसके 2 मिनट बाद ही पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत ने गोल दाग भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत का पेरिस ओलंपिक का ये छठा गोल था।

इसे भी पढ़ें:  पहली पोस्टिंग ज्वाइन करने जा रहे IPS अधिकारी की सड़क दुर्घटना में मौत

तीरंदाजी में भारत के लिए अच्छी खबर आई है। अंकिता भकत और धीरज की भारतीय जोड़ी ने मिक्स्ड इवेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। अंकिता-धीरज की भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया के दियानादा चोरुईसिमा और आरिफ की जोड़ी को हराया। अब भारतीय जोड़ी की अगली टक्कर स्पेन या चीन में से किसी एक टीम की जोड़ी से होगी। ये मुकाबला आज शाम 5.45 बजे से खेला जाएगा।

जूडो में तुलिका की हार

जूडो में तूलिका मान शुरुआती दौर (+78 किग्रा) में पूर्व ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन क्यूबा की इडालिस ऑर्टिज से हार गईं। इसी के साथ ओलंपिक 2024 से वो बाहर हो गईं।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली की जामा मस्जिद का सर्वे कराने की मांग, हिंदू सेना ने ASI को लिखा पत्र

लक्ष्य सेन ने राउंड-ऑफ-16 में एचएस प्रणय को हराया था। लक्ष्य बैडमिंटन में भारत की इकलौती उम्मीद हैं। एक दिन पहले मेंस डबल्स में  सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी हार गए थे और महिला सिंगल्स में भी पीवी सिंधु हारकर बाहर हो गईं थीं।

एथलेटिक्स का शेड्यूल
महिला एथलेटिक्स के 5000 मीटर के पहले राउंड में पारुल चौधरी और अंकिता ध्यानी आज उतरेंगी।  ये इवेंट भारत समय के मुताबिक, रात 9.30 बजे होगा। भारत का आखिरी मुकाबला मेंस एथलेटिक्स में है, जो रात 11.40 बजे से शुरू होगा। शॉट पुट के क्वालिफिकेशन राउंड में तजिंदरपाल सिंह तूर हिस्सा लेंगे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles