Advertisment
छत्तीसगढ़कोरबाक्राइमहत्या

नाले के पास महिला की मिली अधजली लाश, इलाके में फैली सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. कुसमुंडा थाना क्षेत्र स्थित खोडरी गांव के नाले के पास एक महिला की अधजली लाश मिली है. महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. प्रथम दृष्टया महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंच गई है.

आज सुबह खोडरी गांव के नाले के पास ग्रामीणों ने एक महिला की अधजली लाश देखी. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है. मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है, आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है.

इसे भी पढ़ें:  79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने किया ध्वजारोहण

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles